डोमेन नेम क्या है? आसान भाषा में

डोमेन नेम किसी वेबसाइट का पता है, जैसे google.co.in या yourbusiness.in। यह याद रखने में आसान नाम है जो वेबसाइट वाले कंप्यूटर के नंबर वाले पते (IP address) की ओर इशारा करता है।

डोमेन नेम के हिस्से

हिस्साउदाहरणमतलब
एक्सटेंशन (TLD).in, .comनाम का आखिरी हिस्सा
आपका नामsharmasweetsजो आप चुनकर रजिस्टर करते हैं
सबडोमेनshop.sharmasweets.inजो आप खुद मुफ़्त में बना सकते हैं

डोमेन काम कैसे करता है?

कंप्यूटर एक-दूसरे को नंबरों (IP address) से पहचानते हैं। DNS एक फ़ोन बुक की तरह है: जब आप डोमेन टाइप करते हैं, तो DNS बताता है कि उसका IP address क्या है, और आपका ब्राउज़र वहाँ पहुँच जाता है।

डोमेन कौन संभालता है?

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या डोमेन हमेशा के लिए मेरा हो जाता है?

नहीं, यह किराये जैसा है। हर साल (या कुछ सालों के लिए) रिन्यू करते रहें तो कोई और इसे नहीं ले सकता।

डोमेन और होस्टिंग में क्या फ़र्क है?

डोमेन आपका पता है और होस्टिंग वह ज़मीन जिस पर वेबसाइट रूपी घर बना है।

और पढ़ें

Read in English